फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आधार कार्ड बनाने की मशीन दो घंटे खराब रहने के कारण परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने की मशीन दो घंटे खराब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीन सही होने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। एसडीएम के जल्द व्यवस्था सुधारने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा पर सुबह से आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की लाइन लग गई थी। चंद ही आधार कार्ड बन पाए थे। इस बीच मशीन खराब हो गई। इससे परेशानी और बढ़ गई। सुबह ही भूखे प्यासे लाइन में लग गए लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। यह इंतजार करने लगे कि कब मशीन सही हो और वह जल्द आधार कार्ड बनवाकर अपने घर जाएं। दो घंटे बाद मशीन सही हो सकी। जिसके बाद दोबारा आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया। बीते महीने से आधार कार्ड बनवाने में लोगों के सामने आ रहीं दुश्वारियां दूर नहीं हो रही हैं। प्रशासन भी उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। एसडीएम ने सप्ताह भर पूर्व दावा किया था कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार आएगा, लेकिन उसका असर देखने को कहीं नहीं मिल रहा है। लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें