फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी में गंगा किनारे योग करने उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तिगरी गंगा तट पर योग करने के लिए अधिकारी- कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीणों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कठिन योग कर स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एसडीएम चंद्र कांता, सीओ श्वेताभ भास्कर, तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, ईओ शालिनी गुप्ता, बीडीओ अरुण कुमार, एसडीओ वन विभाग विमल किशोर भारद्वाज योग करने के लिए तिगरी में गंगा तट पर पहुंच गए। यहां पर तहसील क्षेत्र के शिक्षक- शिक्षिकाओं, तिगरी के ग्रामीणों, विभिन्न विद्यालय की छात्राओं व ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारियों ने योग किया। छात्राओं आर्यशा व मुस्कान ने कठिन योग कर सबको आश्चर्य में डाल दिया। इसके बाद डॉ. जाेगेंद्र सिंह ने योग कराए। उधर, रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में डॉ. अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को योग कराया। भाजपाइयों ने योग दिवस पर अवंतिका पार्क में योग किया। जिनको प्रेमपाल द्वारा योग कराया गया। इस मौके पर डॉ. राजीव शुक्ला, सुनील गुप्ता, मनमोहन सेन, जितेंद्र सिंह, देवेश शर्मा, विनोद वर्मा, संजय अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें