फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तालाब पर काम कर रहे पालिकाकर्मी और मजदूरों को लोगों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

रायपुर खुर्द तालाब के निर्माण कार्य की निगरानी करने पहुंचे नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के वर्क एजेंट और मजदूरों से कुछ लोगों ने अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इतना ही नहीं लोगों ने वर्क एजेंट और मजदूरों को दौड़ा लिया। वर्क एजेंट और मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जान बचाई। मामले में देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अमरोहा कलक्ट्रेट के सामने रायपुर खुर्द में तालाब का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। यह काम आजाद आलम ठेकेदार के नाम पर स्वीकृत है। सोमवार को अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के वर्क एजेंट आलोक कुमार तालाब के कार्य की निगरानी करने पहुंचे थे। तभी बड़ी संख्या में लोगों ने उनका घेराव कर लिया। मजदूरों को काम करने से रोक दिया। वर्क एजेंट आलोक कुमार और मजदूरों से गाली-गलौज की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। जान से मारने की कोशिश की गई। वर्क एजेंट और मजदूरों को जान बचाकर भागना पड़ा। उन्होंने कलक्ट्रेट में चल रहे किसानों के धरने में शामिल होकर जान बचाई। मामले में वर्क एजेंट आलोक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का ये है आरोप
जोया मार्ग पर कलक्ट्रेट के सामने स्थित रायपुर खुर्द तालाब का दायरा करीब एक हेक्टेयर भूमि में है। पिछले दिनों तालाब को मॉडल के रूप में विकसित करने 1.6 करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ था। जीर्णोद्धार के लिए तालाब की खोदाई भी हो चुकी है। लेकिन, रायपुर खुर्द गांव के ही रहने वाले कामिल अली ने कोर्ट की शरण ली है। आरोप है उनके दिवंगत पिता मुनव्वर हुसैन गाटा संख्या 132, 133 में संक्रमणीय भूमिधर मलिक व काबिज हैं। इस जमीन में सहखातेदार भी शामिल है। जबकि, गाटा संख्या 131 का 4-5 बीघा का रकबा है, जो तालाब के रूप में दर्ज है और ग्राम समाज की जमीन है। आरोप है कि करीब दो महीने पूर्व ठेकेदार आजाद के द्वारा मशीनों से काटा संख्या 132 व 133 पर खोदाई करनी शुरू कर दी। कामिल ने इसका विरोध किया तो पता चला कि नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, उनके बेटे निखिल जैन, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार के कहने पर जमीन की खोदाई की गई है। आरोप था कि सभी ने मिलकर करीब ढाई महीने में जमीन से 10 से 15 फीट 11 गड्ढा खोदकर मिट्टी को बेच दिया। मिट्टी की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है।
प्रशासन कर रहा कागजों में झील दर्ज होने का दावा

रायपुर खुर्द ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती थी, लेकिन परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत नगरपालिका में शामिल हो गई। अधिकारियों की मानें तो यह तालाब कभी झील हुआ करती थी। जो कागजों में अब भी तालाब की जगह झील दर्ज है। प्रशासन की ओर से अभी इस तालाब को विकसित करने पर पूरा ध्यान है।
विज्ञापन

तालाब को मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना
नगर पालिका की ओर से इस तालाब को मॉडल के रूप में विकसित कराए जाने की योजना है। यही नहीं यह तालाब अमरोहा ही नहीं पूरे मंडल में मिसाल बनेगा। तालाब का गंदा पानी निकालने के साथ-साथ इसकी सिल्ट भी निकाली गई। यहां चहारदीवारी कराने के साथ-साथ चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। तालाब के पानी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। चारों ओर पौधरोपण कराने के लोगों के बैठने के लिए बर्थ बनाई जाएगी। आकर्षण के लिए स्टीमर की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें