फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो हजार के नोट बदलने और जमा करने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की सभी बैंकों की शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने और जमा करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। सुबह बैंक खुलते ही लोग 2000 के नोट लेकर पहुंचने लगे। प्रमुख बैंकों की शाखों में लोगों की कतारें लग गईं। अधिकांश बैंक में नोट जमा और बदलने वालों से रजिस्टर पर नाम, पता, आधार नंबर, नोट की संख्या लिखवाई जा रही है।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह 55 हजार रुपये जमा करने आए। सभी नोट दो-दो हजार के थे। ईंट बिक्री के रुपये थे। जमा करने के लिए रजिस्ट्रर में जानकारी भरवाई गई। सराय कोहना निवासी कौशलेंद्र कुमार ने बिताया कि उन्होंने 11 नोट जमा किए। ढकिया चमन की रहने वाली रुपाली ने दो हजार के चार नोट बदलवाए।
एलडीएम मिट्ठूराम ने बताया कि जिले में एसबीआई समेत 20 बैंक हैं। जबकि उनकी 209 शाखाएं हैं। सभी साखाओं में 2000 रुपये के नोट जमा किए जा रहे हैं। एसडीएम के मुताबिक लोग दो हजार रुपये के नोट बदलवाने और जमा करने बैंकों में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भीड़ कम रही। दिनभर में कितने नोट जमा हुए ऐसे कोई गिनती नहीं की गई है। जोया ओवर ब्रिज के नीचे स्थित सिंडिकेट बैंक प्रबंधक मुकुल कुमार ने बताया कि दो हजार रुपये के नोट जमा करने वालों की भीड़ नहीं हैं। इसके लिए अतरिक्त काउंटर नहीं लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर व्यवस्था कराई जाएगी। दिनभर में दो चार लोग ही दो हजार रुपये का नोट जमा करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
सभी बैंकों में बिना किसी दस्तावेज या आईडी दिखाए ही नोट बदलने की बात कही जा रही है, लेकिन जानकार एहितयातन वोटर आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि साथ ले जाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बैंक पहुंचने पर किसी तरह की दिक्कत न हो।
-
बाजार में पूरी तरह सामान्य स्थिति बनी हुई है। लोगों के पास 2000 का नोट नहीं है। दिन भर की बिक्री में एक या दो नोट आ रहे हैं।हो सकता है कि आने वाले दिनों में नोटों की संख्या बढ़ जाए।-कुंवर विनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन

पिछले त्योहारी सीजन में 2000 का नोट देखने को नहीं मिल रहा था। लेकिन अब मेरी ही दुकान पर प्रतिदिन 20 से 25 नोट आ रहे हैं। इससे साफ है कि लोगों के पास जो 2000 का नोट था वह बाजार में आने लगा है।-खत्री मनोज टंडन, जिलाध्यक्ष, व्यापारी सुरक्षा फोरम

दो हजार रुपये के नोट के चलन से बाहर होने की जानकारी मिलने के पहले ही दिन से पेट्रोल पंप पर नोट आ रहे हैं। दिनभर में दो से तीन लाख रुपये दो हजार के नोट के होते हैं। अजय शर्मा, पेट्रोल पंप मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें