फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा आज: केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचें अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आज होने वाली प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2023 को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले तक पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 से दो पालियों में शुरू होगी। पहली पाली 9:30 से 11:30 तक व दूसरी पाली 2:30 से 4:30 तक संपन्न होगी। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जा सकेगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरण, मोबाइल, किताब, कापी आदि परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की मनाही रहेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी। उन्हें अपने साथ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, काले बाल पॉइंट पेन लाना अनिवार्य रहेगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए तीन मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं जो अलग- अलग केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें