फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में भाजपाइयों ने पौधरोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय परिसर में बुधवार को पौधरोपण किया गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया। कहा कि उन्होंने देश के बंटवारे का विरोध किया। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के एकीकरण के प्रबल समर्थक थे। जोया रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा कि वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। उन्होंने एक निशान एक विधान एक प्रधान का नारा दिया। पूरा जीवन देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान महामंत्री पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, कैलाश त्यागी, पुष्कर गुप्त, डॉ. केएस सैनी, प्रेम सिंह सैनी, शुभम चौधरी, विजय पांडेय, मुकेश सक्सेना, राजेश आर्य, सीमा रायजादा, विशाल शर्मा, मिक्की नकवी, विजय पवार, राजेश आर्य, मोनू यादव, महिपाल सिंह, विनोद मौर्य, वासु गुप्त, विनोद प्रजापति, विनोद सैनी, आदेश सैनी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें