फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और देहात में निगरानी बढाएं, आने वालों की देंगे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शहर और देहात में निगरानी समितियों को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है। दिल्ली और दूसरे शहरों से आने वालों पर नजर रखनी है। कोरोना के संक्रमित मिलने पर 25 मीटर परिधि को सील कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को सभासदों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने सोमवार को सभासदों के साथ बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना के मरीज मिलने पर अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई नायक रोजाना मोहल्लों के सभासदों के संपर्क में रहें। कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो उसके बारे में जानकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों में सभासद, स्वास्थ्य और नगर पालिका के कर्मचारी रहेंगे। मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति बीमार दिखें तो उसके बारे में जानकारी दी जाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान सभासद फहीम शाहनवाज, नूर फैजी, प्रतीक शर्मा, अकील अंसारी, विकास विक्की टंडन, अंकित गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें