फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गम में घिरा पतेई खालसा, एक साथ उठा दो जनाजे

Mon, 31 Jul 2023 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। पतेई खालसा गांव में ताजिये में आग लगने और करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले छात्र उवैस और कारपेंटर शाने मोहम्मद के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार की देर रात गांव पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। करंट से झुलसे लोग अस्पतालों में कराहते रहे। रविवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया। इससे पहले गांव से दोनों जनाजे एक साथ निकले तो हर आंख नम हो गईं।
विज्ञापन

पतेई खालसा में शनिवार शाम दसवीं मोहर्रम के पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था। जिसमें आठ सौ से ज्यादा लोग शामिल थे। छोटे-छोटे तीन ताजिये अजादारों के कंधों पर थे, जबकि सबसे बड़े और ऊंचे ताजिये के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था की गई थी। पतेई खालसा से शुरू हुआ जुलूस ढकिया चमन और नीलीखेड़ी होते हुए कर्बला तक जाना था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजरते समय हादसा हो गया। हादसा होते ही जुलूस में शामिल लोगों के बीच चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। साथ चल रही डिडौली थाने की पुलिस की सूचना पर डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी आदित्य लांग्हे समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। करंट की चपेट में आए ताजियेदारों और अजादारों को एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ियों से मुरादाबाद स्थित टीएमयू के मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां डॉक्टरों ने पतेई खालसा निवासी उवैस और शाने मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में झुलसे और घायल हुए लोगों को वहां भर्ती करके उपचार दिया दिया गया। उधर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समझाकर लोगों को हटाया। अफसरों की सलाह पर अन्य ताजियेदारों ने शेष ताजियों को नीलीखेड़ी ले जाकर कर्बला में दफनाया गया था। उधर, पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव रात में गांव पहुंचे। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस की मौजूदगी में रविवार की सुबह दोनों शवों को सुपुर्द ए-खाक किया गया। इस दौरान पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा। उधर, सदर विधायक हाजी महबूब अली व लोक लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली सुबह गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के जनाजों को कंधा दिया। वहीं मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें