फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फ्लाईओवर से कार नीचे गिरने पर छोड़ भागे सवार

Wed, 12 Jul 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर दिल्ली की दिशा में जा रही कार अनियंत्रित होकर नीचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवारों को चोट नहीं आई। वह कार को छोड़ कर भाग गए। गनीमत यह रही कि फिल्मी स्टाइल में कार नीचे गिरते समय कोई नहीं था, अन्यथा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सात बजे के दिल्ली की दिशा में जा रही कार चौपला पर पहुंचने पर ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। कार को गिरता देख लोग डर गए। भगदड़ मच गई। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। आस पास के लोग दौड़ कर कार के पास पहुंचे। मगर इस बीच मौका पाकर कार सवार कार को छोड़ कर भाग गए। कार में मिले एक कागज पर रानीबाग लिखा था। जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कार सवार रानीबाग निवासी होंगे। रानीबाग बरेली का है या दिल्ली का। इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें