फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यात्रियों को नहीं मिल रहा आरक्षण, लंबी वेटिंग

Sun, 12 Mar 2023 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ होली की खुशियां मनाने के बाद अब देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वापस जाने के लिए लोगों को बड़ी समस्या हो रही है। कारण ये कि लोगों को टिकट ही नहीं मिल रहा है। आरक्षण के लिए लोग अमरोहा रेलवे स्टेशन स्थित टिकट खिड़की पर लाइन तो लगा रहे लेकिन लंबी वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन

होली और शब-ए-बरात मनाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों, अन्य जनपदों व प्रांतों से लोग बीते दिनों अपने अपने घर पहुंचे थे। त्योहार की जमकर खुशियां मनाईं। अब वे सभी लौट रहे हैं लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या टिकट आरक्षण का न होना है। गंतव्य तक जाने के लिए टिकट आरक्षण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अमरोहा रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरक्षण खिड़की पर लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें लंबी वेटिंग वाला टिकट मिल रहा है और तो और दिल्ली, लखनऊ व वाराणसी जाने के लिए भी आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि टिकट का आरक्षण तीन माह पहले ही किया जाता है। इमरजेंसी में तत्काल टिकट हो रहा है।

दिल्ली के लिए मिल रही 269 वेटिंग
पंजू सराय निवासी जावेद टिकट आरक्षण के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन मायूसी हाथ लगी। बताया कि 269 वेटिंग मिल रही थी। अब तत्काल टिकट निकलवाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूरत के लिए नहीं हो सका आरक्षण
नौगांवा सादात निवासी तौकीर अहमद को सूरत जाना था। टिकट आरक्षण कराने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे लेकिन टिकट नहीं मिला। 205वीं वेटिंग मिल रही थी। जाना भी जरूरी था इसलिए साधारण टिकट लेकर जा रहे हैं।

अचानक जाना था मुंबई, नहीं मिला टिकट
मोहल्ला छेबड़ा निवासी कारोबारी मनमोहन दास ने बताया कि इमरजेंसी में मुंबई जाना था लेकिन टिकट नहीं मिला। कहा कि वैसे तो 22 मार्च का आरक्षित टिकट है लेकिन अचानक जरूरी काम पड़ने के चलते जाना था। लेकिन टिकट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें