अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर रूट डायवर्जन प्लान के तहत बृहस्पतिवार की सुबह से भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। गजरौला चौपला, जोया, अतरासी चौराहा, बुढनपुर, संभल बाईपास, पाकबड़ा बॉर्डर से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से 61 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 32 स्थानों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के इनपुट के साथ शुक्रवार की शाम छह बजे से सोमवार की सुबह दस बजे तक हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान कार, बस, बाइक व अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकल जाएगा।
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को है। इस दिन कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। हाईवे पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ सकती है। हजारों शिवभक्त अमरोहा, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, आदि जनपदों के श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर ट्राली, डीसीएम, ट्रक, छोटा हाथी, पिकअप, ऑटो आदि वाहनों से डीजे के साथ ब्रजघाट से गंगाजल और कावड़ वापस मुरादाबाद की ओर हाईवे से गुजरेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से भारी वाहन निजी व और रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर व हल्के माल वाहक जीप, पिकअप, छोटा हाथी, वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। ये वाहन सोमवार की रात 10 बजे तक वैकल्पिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे। जबकि शुक्रवार की शाम छह बजे तक मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर कार, बाइक व अन्य छोटे वाहन धीमी रफ्तार से चलते रहेंगे। अगर शुक्रवार शिव भक्तों की भीड़ बढ़ी तो तुरंत शुक्रवार की शाम छह बजे से हाईवे की दोनों लेन को बंद कर दिया जाएगा। ये प्लान सोमवार की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। हाईवे बंद होने के बाद सभी तरह के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकला जाएगा। यदि कोई भी चालाक नियमों को तोड़ता है उसे खिलाफ कार्रवाई होगी और वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।
-
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।-
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, जनपद मुरादाबाद, चन्दौसी, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर, सिकन्दरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।
- चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात: चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर से मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।
- नूरपुर, शिवाला कलों, फीना से अमरोहा की तरफ आने वाला यातायात: नूरपुर, शिवाला कलां, फीना से अमरोहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायात: अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा ।
- गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन : अमरोहा से मुरादाबाद को जाने वाले वाहनों को कांठ रोड से उमरी रोड से होते हुए मुरादाबाद या अमरोहा से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा से मुरादाबाद जाएगा।
- अमरोहा से मेरठ को जाने वाला यातायात : अमरोहा से नूरपुर बिजनौर से बैराज होकर यदि कोई वाहन अमरोहा हाईवे से दूसरी तरफ से जाता है तो अमरोहा से संभल, गवा, रजपुरा से बुलंदशहर से मेरठ जाएगा।
- अमरोहा से संभल को जाने वाला यातायात : अमरोहा से संभल को जाने वाले हल्के वाहनों को कांवड़ की संख्या को देखते हुए गजरौला से हसनपुर से गंवा, संभल या जोया से असमोली होकर संभल की तरफ भेजा जाएगा।
- अमरोहा से बिजनोर को जाने वाला यातायात : अमरोहा से बिजनौर की तरफ जाने वाला यातायात शाह विलायत गेट से रजाकपुर बाईपास से टर्न करके अमरोहा धनौरा रोड होकर मंडी धनौरा से चांदपुर, बिजनौर की तरफ भेजा जाएगा।