फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहले पार्थ में तोड़ा था दम, कुछ मिनट बाद हुई तन्वी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मूंढ़ाखेड़ा गांव में जलने से मंजू, बेटी तन्वी और बेटा पार्थ की मौत के बाद पोस्टमार्टम में सामने आया है कि सबसे पहले पार्थ ने दम तोड़ा था। इसे कुछ देर बाद तन्वी की भी मौत हो गई थी। जबकि सबसे बाद में मंजू की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि तीनों की मौत जलने की वजह से हुई थी। आग में जलने से पहले मृतकों ने कुछ जहरीला पदार्थ या सल्फास नहीं खाया था। पोस्टमार्टम में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन संतुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


मां-बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने से नाराज ग्रामीण
अमरोहा। मूंढ़ाखेड़ा गांव में मंजू, बेटी तन्वी और बेटा पार्थ की जलकर मौत के मामले में जलकर मौत के मामले में पति नितिन और सास रामवती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसे लेकर मूंढ़ाखेड़ा के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीण पति और सास को निर्दोष बताते हुए शनिवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि मंजू ने अपने दोनों बच्चों में डीजल उड़ेलकर आग लगाई थी। इसके बाद खुद को आग लगा ली। ऐसे में पति नितिन और बुजुर्ग सास रामवती का क्या दोष है। उनके खिलाफ हत्या का केस गल दर्ज कराया गया है। इस पूरे प्रकरण की पहले निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

बंद रहा नितिन का घर, गांव में पसरा रहा मातम
नौगांवा सादात। मूंढ़ाखेड़ा में मंजू, उसकी बेटी तन्वी और बेटा पार्थ की जलकर मौत के बाद उसका पति नितिन और सास रामवती ही बचे हैं। इन दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही नितिन लोगों के सामने नहीं आया, जबकि केस दर्ज होने के बाद उसकी मां भी शनिवार हो घर से गायब रहीं। लिहाज घर बंद रहा। जबकि गांव में मातम पसरा रहा। नितिन के घर के आस-पास की गलियां सुनसान रहीं। दो बच्चों समेत तीन की जलकर मौत के बाद ग्रामीण भी अचंभित हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिर हंसते खेलते परिवार कैसे उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें