फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर, एंटीजन और दोनों वैक्सीन लगवाए हैं तो ठीक वरना तापमान की जांच के बाद दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए प्रत्याशी और गणना अभिकर्ता के लिए कोविड 19 के प्रोटोकाल का सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। गुरुवार की शाम को जारी एक आदेश में आयोग ने कहा कि प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता के पास 48 घंटे पहले का आरटीपीसीआर, एंटीजन टेस्ट निगेटिव होना चाहिए। इसके अलावा वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने वाले को मतगणना में शामिल होने की अनुमति है। इसके अलावा प्रत्याशी या उनके गणना अभिकर्ता का मतगणना केंद्र के बाहर स्वास्थ्य परीक्षण होगा। थर्मल स्कैनिंग से तापमान परखा जाएगा। अनुकूल तापमान मिलने पर दाखिला मिलेगा। पंचायत चुनाव की मतगणना जिले में दो मई को होगी। इसके लिए छह जगहों पर मतगणना स्थल बनाए गए हैं। गणना अभिकर्ता के लिए प्रत्याशी जोड़ तोड़ में जुटे हैं। मतगणना स्थल पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। आयोग के विशेष कार्यधिकारी एसके सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत पहले चक्र की मतगणना समाप्ति रात आठ बजे के आस पास सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। उसके बाद दूसरे चक्र की मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें