फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ में पहुंचे मतदान कार्मिक, अफसरों ने जायजा लिया0000

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी रविवार को हुई। जिले के छह स्थानों से रवानगी की गई है। दोपहर के बाद पोलिंग पार्टी रवाना होने लगी। पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदेय स्थल में पहुंच गई। उन्होंने निर्वाचन लेखन सामग्री और अन्य का मिलान कराया। डीएम उमेश मिश्र ने रवानगी स्थल का जायजा लिया। जिले के छह ब्लॉक में कुल 1,732 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 6,926 मतदान कार्मिक चुनाव करेंगे। वहीं 10 प्रतिशत कार्मिक आरक्षित रिजर्व में रखे गए हैं। जिले के विभिन्न विभागों के कुल 10,881 कार्मिकों का ब्योरा वेबसाइट पर फीड किया गया है। हालांकि 7,620 कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट निकाली गई। लेखपाल और संग्रह अमीनों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर इनसे मतदान संपन्न कराया जा सके। डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति ने रवानगी स्थल का जायजा लिया। मतदान कार्मिकों से शुचिता और पारदर्शिता के साथ मतदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें