अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि पंचायत चुनाव पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न कराना है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर मतदान स्थलों का अवलोकन कर लें। जो भी जरुरी लगे उसकी व्यवस्था कराना जरुरी है। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथों के भ्रमण के दौरान लेखपाल और सचिव को साथ रखें। ताकि कमियों को दूर कराने में आसानी रहे। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद