फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घोषित होते ही बसपा प्रत्याशी का विरोध

Fri, 08 Mar 2024 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। हाईवे स्थित बैंक्वेट हॉल में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डासना के रहने वाले डॉ. मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी घोषित कर दिया, लेकिन इसके बाद कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। नारे लिखी तख्ती लेकर लोगों ने कहा कि मुजाहिद नहीं हमें डॉक्टर मेराज चाहिए। कहा कि एक डमी पैराशूट प्रत्याशी को उतारना बसपा का फैसला गलत है। वहीं, बसपा के जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि डॉ. मेराज कौन हैं हम नहीं जानते। वह हमारी पार्टी में भी नहीं है। हमारी पार्टी बेहद मर्यादा में रहने वाले पदाधिकारियों की है। पार्टी के पदाधिकारी या समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें