फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑपरेशन मुस्कान से आठ परिवारों में लौटी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर घर-परिवारों से बिछड़े आठ बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस इस प्रयास से आठ परिवारों की खुशियां लौट आईं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिला स्तर पर थानास्तर पर स्पेशल टीमों गठन का किया। इन टीमों ने गुमशुदा व लावारिस बच्चों को तलाश कर उनके मां-बाप व उनके परिवार वालों से मिलाने के उद्देश्य से बच्चों को तलाश करने का काम किया। इस अभियान के दौरान अमरोहा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल आठ गुमशुदा को खोजकर उनके परिवारों की खोई हुई मुस्कान वापस लाने में सफलता हासिल की है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अपह्रत और गुमशुदा की शत-प्रतिशत सकुशल बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत की गई। थानास्तर पर गठित की गई टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से आठ गुमशुदा को तलाश कर उनके परिवारजनों से मिलवाया है। जिसमें डिडौली पुलिस ने एक, नौगांवा सादात पुलिस ने एक, गजरौला पुलिस एक, हसनपुर पुलिस ने एक, सैदनगली पुलिस ने एक, रहरा पुलिस ने तीन अपहृत और गुमशुदा को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

-
पुलिस ने तीन परिजनों को टूटने से बचाया
अमरोहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पति-पत्नी के बीच विवाद को खत्म कर तीन परिजनों को टूटने से बचा लिया। दहेज प्रताड़ना, मारपीट, शराब पीकर गाली गलौज समेत कई प्रकरणों दोनों पक्षों के मध्य काउंसलिंग कराई। जिसके बाद परिवारों का समझौता हो गया। सुलह समझौते के बाद परिवार के सभी सदस्य घर लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें