फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में एक कुंतल पॉलिथीन जब्त, 25 हजार अर्थदंड वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नगर पालिका की टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापा मारकर एक क्विंटल पॉलिथीन जब्त कर ली। उससे 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। बरामद पॉलिथीन को सड़क निर्माण में प्रयुक्त किया जाएगा। शुक्रवार शाम पालिका के अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालिका की टीम को सूचना मिली थी कि नगर के मोहल्ला अल्लीपुर सुल्तान नगर में साबिर चोरीछिपे पॉलिथीन बेचने का धंधा करता है। उसने अपने घर में ही स्टाक रखा हुआ है। इस पर पालिका की टीम ने वहां जाकर छापामारी की। घर में छिपाकर रखी गई लगभग एक क्विंटल पॉलिथीन बरामद कर साबिर पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद पॉलिथीन को सड़क निर्माण में प्रयुक्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें