फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, जान गई

Sat, 17 Mar 2018 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला अमरोहा।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
तेज रफ्तार डीसीएम ने शुक्रवार दोपहर बाइक सवार को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बाइक से बिना हेलमेट के एलआईसी आफिस जा रहा था। 
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी मनीत सिंह (26) शुक्रवार दोपहर एलआईसी आफिस जा रहा था। अभी वह अमरोहा ब्लाक के सामने पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। य़ुवक कुछ ही माह पूर्व अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक गुरुद्वारा में नौकरी कर रहा था। घटना से युवक के घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें