फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने कोरियर भेजने का झांसा देकर युवक से एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर रजबपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर माफी में दिवंगत तेजराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे कृष्ण गोपाल शर्मा का खाता मंडी धनौरा की स्टेट बैंक शाखा में है। कृष्ण गोपाल ने एक वेबसाइट से कोस्टिंग बेल्ट आर्डर की थी। इसके बाद उधर से किसी व्यक्ति ने फोन कर डीटीडीसी के नंबर पर 10 रुपये भेजने के लिए कहा। बताया कि रुपये आने के बाद उनका कोरियर आधे घंटे में घर पहुंच जाएगा। साइबर ठग ने उन्हें एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक को टच किया तभी उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। मोबाइल पर मैसेज आते ही उन्होंने बैंक जाकर खाता संचालन पर रोक लगाई। पीड़ित ने पहले एसपी ऑफिस बाद में पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। इंस्पेक्टर रमेश सहरावत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें