फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच की शिकायत जान पर पड़ी भारी; एक साथ करते थे काम... चाकू-कुल्हाड़ी से किया हमला; आरोपी हत्या के बाद फरार

Tue, 06 Jun 2023 09:22 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

झारखंड के रहने वाले ईट भट्ठा मजदूर पर चाकू-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में एक शख्स घायल हो गया है तो दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले झारखंड राज्य के जनपद गोडडा के मेहरमा थानाक्षेत्र के तरखरवा के रहने वाले मजदूरों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर मजदूर को मार डाला। बचाव में आया मृतक का बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

दोनों ईट भट्ठा पर करते थे काम
सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि झारखंड राज्य के रहने वाला गुलशन अपनी पत्नी सविता, छोटे भाई को गुज्जर और उसकी पत्नी सुगनी के साथ पतकोई के पास ईट भट्ठे पर ईट थापने का काम करते हैं। यहीं पर गुलशन के गांव का ही रहने वाला पवन भी अपनी पत्नी बच्चों के साथ मजदूरी करता है। तीनों परिवार कई सालों से यहां ईट थापने का काम करते हैं। ईट भट्ठा परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहते हैं। 

शराब के नश में पवन ने चाकू कुल्हाड़ी से किया हमला
रविवार की शाम करीब 8 बजे पवन की पांच वर्षीय बेटी ने गुज्जर की झोपड़ी के सामने शौच कर दिया। जब गुज्जर ने इसकी शिकायत पवन सिंह की तो वह भड़क गया। इस दौरान शराब के नशे में धुत पवन मारपीट करने लगा। गुज्जर ने इसका विरोध किया तो पवन अपनी झोपड़ी से चाकू और कुल्हाड़ी निकाल लाया और गुज्जर पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

हमले में एक की मौत और एक घायल
घटना की जानकारी होने पर गुलशन मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। तभी पवन ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ईट भट्ठा मालिक ने गंभीर रूप से घायल गुज्जर को मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। सीओ के मुताबिक गुलशन की तहरीर पर आरोपी पवन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें