फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेज रफ्तार स्कार्पियो की टिपलर से टक्कर, एक की मौत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शेरपुर रोड पर शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो की सामने से आ रहे ट्रैक्टर टिपलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर में स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम सुनगढ़ निवासी आरिफ 45 साल की तबीयत खराब थी। परिवार के लोग उनको अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्कार्पियो से ले जा रहे थे। शेरपुर मार्ग पर शाहबाजपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर टिपलर से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से स्कार्पियो में सवार आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भाई साजिद, गाड़ी चला रहे बाबू व टिपलर पर सवार शेखर निवासी ग्राम नवाबपुरा भूड़ घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। बाबू, साजिद व शेखर का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें