अमरोहा। जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी रफ्तार थम गई है। रविवार को कोरोना का नया एक केस मिला है। अब फिलहाल 11 केस एक्टिव चल रहे हैं।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर और ट्रू नेट और इंटीजन से 1500 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अब तक 4,99,259 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 4,95,728 जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। कुल 481415 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 16,798 लोगों संक्रमित मिले हैं। जबकि 16,583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब केवल 11 केस एक्टिव चल रहे हैं। संवाद