फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिकाकर्मी और मजदूरों को दौड़ाने के मामले की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

रायपुर खुर्द तालाब के निर्माण कार्य की निगरानी के दौरान निर्माण अनुभाग के वर्क एजेंट और मजदूरों को दौड़ाने के मामले में पुलिस ने जांच कर रही है। वर्क एजेंट ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, आरोपी पक्ष की महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मंगलवार देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा कलक्ट्रेट के सामने रायपुर खुर्द में तालाब का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। यह काम आजाद आलम ठेकेदार के नाम पर स्वीकृत है। सोमवार को अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के वर्क एजेंट आलोक कुमार तालाब के काम की निगरानी करने पहुंचे थे। इस बीच तभी कुछ लोगों ने उनका घेराव कर लिया। मजदूरों को काम करने से रोक दिया। वर्क एजेंट आलोक और मजदूरों से गाली-गलौज की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। जान से मारने की कोशिश की गई। वर्क एजेंट और मजदूरों को जान बचाकर भागना पड़ा। उन्होंने कलक्ट्रेट में चल रहे किसानों के धरने में शामिल होकर जान बचाई। मामले में वर्क एजेंट आलोक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उधर आरोपी पक्ष की महिलाओं ने भी छेड़खानी का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें