फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से एक आरोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से एक आरोपी घायल
विज्ञापन

अमरोहा। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक और उसके भाई के साथ मारपीट की। गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, मगर लोगों की भीड़ एकत्र होते देखकर दोनों आरोपी मौके पर भाग निकले। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहम्मदी सराय की है। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मोहल्ले में जतिन कुमार और शशांक उर्फ भीम का परिवार रहता है। दोनों के बीच रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब दस बजे जतिन कुमार अपने भाई के साथ मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे शशांक उर्फ भीम और उसके साथी सुमित उर्फ छोटू ने रोक लिया। उन्होंने जतिन व उसके भाई के साथ मारपीट की। शोर मचाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है की आरोपियों ने जान से मारने की नियम से फायर कर दिया। इस दौरान छर्रे दूसरे हमलावर शशांक को लगे। जबकि आरोपी सुमित ने एक और फायर किया जिससे जतिन बाल-बाल बचा। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में शशांक उर्फ भीम और सुमित उर्फ छोटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें