रहरा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 50 वर्षीय किसान का शव थाने के पीछे कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जानकारी से इन्कार कर रही है।
बताते हैं कि किसान शराब पीने के आदी था। वह पिछले चार दिन से घर से गायब थे। परिजन खोजबीन में लगे हुए थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को जंगल में लकड़ियां लेने गईं गांव की कुछ महिलाओं ने पेड़ पर किसान का शव लटका देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतार लिया और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद