फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट पर गरजे भाकियू असली के पदाधिकारी

Thu, 16 Mar 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू असली के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सात सूत्री ज्ञापन डीएम बीके त्रिपाठी को सौंपा। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मांग करते हुए कहा कि जनपद के तमाम किसान किसान सम्मान निधि से वंचित रह गए हैं। ऐसे किसानों को सम्मान निधि की राशि दिलवाई जाए। निजी नलकूप किसानों के लिए ओटीएस योजना तत्काल लागू की जाए। रजबपुर में रोडवेज बसों का ठहराव कराया जाए। गांव-देहात में टूटी पड़ी सड़कों की मरम्मत कराई जाए। अमरोहा जनपद में आलू खरीद के लिए केंद्र खोले जाएं। गांव कूबी, मोहनपुर आदि के किसानों की जमीन मध्य गंगा नहर जा रही हैं, उन्हें सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान राहुल चौधरी, जयदेव सिंह, अजय चौधरी, रामेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, कमल सिंह, हरपाल सिंह, जयपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें