फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब तिगरी मेले का भी अपना लोगो, डीएम की पहल पर कराया गया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले के ऐतिहासिक तिगरी मेले को पहली बार अपना लोगो मिला है। डीएम निधि गुप्ता वत्स की पहल पर प्रशासन से जारी लोगों में मां गंगा की झलक, मंदिर, झूलाें और गंगा आरती को दर्शाया गया है। मेला प्रभारी एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने उक्त लोगो बुधवार को जारी किया।
विज्ञापन

तिगरी का ऐतिहासिक गंगा मेला अमरोहा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी खासा प्रसिद्ध है। हर साल करीब 25 से 30 लाख श्रद्धालु गंगा मेले में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते हैं। मेले को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विभागों को जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। मेले की तैयारियों को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स लगातार निगरानी कर रहीं हैं। मेले का आयोजन सात नवंबर से शुरू हो जाएगा। जो मुख्य स्नान 15 नवंबर तक चलेगा। मेले के लिए अबकी पहली बार प्रशासन द्वारा लोगो जारी किया गया है। लोगो में गंगा आरती, मां गंगा का फोटो, गंगा दुग्धाभिषेक, मंदिर, स्नान, ऋषि ध्यान, झूले व दीपदान समेत गंगा को दर्शाया गया है। ओम नमो गंगाये विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम: का श्लोक लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें