फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब नौगांवा सादात और डिडौली क्षेत्र में दिखे तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तेंदुआ नौगावां सादात व डिडौली क्षेत्र में लगातार घूम रहा है। बांसखेड़ी में एक तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है तो दो तेंदुआ घर के पीछे टहलते देखे गए हैं। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव चुबका में तेंदुआ को मंदिर परिसर में टहलता देखा गया। दोनों स्थानों पर तेंदुए की आमद की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में शाने आलम का परिवार रहता है। उनका मकान गांव में जंगल की ओर है। बुधवार रात में करीब एक बजे एक तेंदुआ उनके घर के बाहर टहलता हुआ दिखाई दिया। उस समय वह जाग रहे थे। उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी में तेंदुआ को देखा तो परिजनों को जगाया और छत पर पहुंच गए। छत से देखा तो दो तेंदुए और मकान के पीछे टहल रहे थे। शाने आलम ने जोर-जोर से शोर मचा कर ग्रामीणों को जगा दिया।
गांव के कई लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर घरों से आ गए और तेंदुआ की तलाश की। तीन तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग को सूचना दे दी है। एक सप्ताह पहले भी शाने आलम के घर लगे सीसीटीवी में तेंदुआ कैद हुआ था। दो दिन गांव बादशाहपुर स्थित इंटर काॅलेज के मैदान में तेंदुआ देखा गया था। इसकी वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हुई थी। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव चुबका के प्राथमिक विद्यालय के पास शिव मंदिर स्थित है।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे तेंदुआ मंदिर में घुसते हुए रामपाल सिंह ने अपने मकान की छत से देखा। उन्होंने फौरन ही ग्रामीणों को मंदिर में तेंदुए के घुसने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही करन सिंह, अनिल कुमार, मोनू, सोनू, चंद्रमणी कई ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ को देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई बार तेंदुआ आ चुका है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि जिले में कई तेंदुए घूम रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की जरुरत है। कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें