फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब एक दिन में खरीदा जा सकेगा 50 हजार क्विंटल गन्ना

Thu, 30 Mar 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा के विस्तारीण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। जिससे किसानों को इसका लाभ मिलेगा। विस्तारीकरण के बाद चीनी मिल में एक दिन में 49 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगा। जबकि वर्तमान में पच्चीस हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में मुख्य मंत्री बनने के बाद पहली बार हसनपुर पहुंचे में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां घोषणा की थी कि दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर की क्षमता विस्तारीकरण कराया जाएगा। तब से लेकर आज तक किसान विस्तारीकरण का इंतजार कर रहे हैं। पांच साल बाद अब चीनी मिल के क्षमता विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिससे क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ होगा। वर्तमान में चीनी मिल द्वारा करीब पच्चीस हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन खरीदा जाने की क्षमता हैै। जबकि विस्तारीकरण के बाद यह क्षमता दोगुनी हो जाएगी। प्रतिदिन पचास हजार क्विंटल गन्ना खरीदा जा सकेगा। जिससे किसानों को फायदा ये पहुंचेगा कि जो किसान औने के पौने दामों पर कोल्हू अथवा क्रशर पर अपने गन्ने को बेच देते हैं। ऐसे किसानों को गन्ना औने के पौने दामों पर बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी किसान अपना गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल में सरकारी दामों पर कर सकेंगे। वर्तमान में गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों के सामने परेशानी यह रहती है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में मिल से गन्ने की पर्ची समय से नहीं मिल पाती। जिससे वह अपने गन्ने की फसल को समय से खेत खाली करने के लिए इधर-उधर बेच देते हैं। लेकिन विस्तारीकरण के बाद किसानों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेेगा।
-चीनी मिल का विस्तारीकरण का इंतजार पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा है। यदि अब विस्तारीकरण का कार्य शुरू होगा तो यह किसानों के लिए खुशी की बात है। कृष्ण कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष भाकिसं अमरोहा।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले सीएम ने चीनी मिल के क्षमता वृद्घि की घोषिणा की थी, लेकिन अभी तक क्षमता वृद्घि नहीं हो पाई है। पता नहीं अभी और कितने दिन किसानों को इंतजार करना पड़ेगा।-काले सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भाकियू टिकैत।
यदि अब चीनी मिल की क्षमता वृद्घि शुरू हो रही है तो यह किसानों को लिए राहत देने वाली खबर है। क्षमता वृद्घि से क्षेत्र के किसानों को इसका बहुत लाभ मिलेगा।-देवेंद्र सैनी, तहसील अध्यक्ष भाकियू शंकर।
चीनी मिल की क्षमता वृद्घि होने जा रही है। यह गन्ना किसानों के लिए बड़ी बात है। क्षमता वृद्घि से किसान गन्ने की और अधिक पैदावार कर सकेंगे।नरेश चौधरी, जिलाध्यक्ष भाकियू चढ़ूनी।
-चीनी मिल की क्षमता वृद्घि की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। क्षमता वृद्घि से चीनी मिल में गन्ने की खरीद की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। जिसका फायदा क्षेत्र के किसानों को मिल सकेगा।- आकाश तिवारी, मुख्य गन्ना अधिकारी, दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें