फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कन्या सुमंगला योजना में अब मिलेंगे 25 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की राशि में अब बढ़ोतरी की गई है। अलग अलग चरणों के तहत मिलने वाली राशि को अब 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। एक अप्रैल से पात्रों को बढ़ी योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

भ्रूण हत्या को रोकने एवं लिंगानुपात में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। योजना के तहत जन्म के समय कन्या को दो हजार रुपये, एक वर्ष का टीकाकरण पूरा करने पर एक हजार रुपये, कक्षा प्रथम में प्रवेश पर दो हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश के पश्चात दो हजार रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश पर दो हजार रुपये तथा कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर स्नातक अथवा कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है। लेकिन अब मुख्यमंत्री ने योजना के तहत छह श्रेणियों में मिलने वाली में बढ़ोतरी का एलान किया है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि नए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ एक अप्रैल से दिया जाएगा।
-
आवेदन के लिए आवश्यक अभिलेख
अभिभावक के बैंक पासबुक की छाया प्रति, अभिभावक व बालिका के आधार कार्ड की छाया प्रति, परिवार की वार्षिक आय के संबंध में घोषणा पत्र, बालिका की नवीनतम फोटो, आवेदक व बालिका का नवीनतम संयुक्त फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

अब ऐसे मिलेगा इस योजना का लाभ

- बालिका के जन्म होने के बाद उसे पांच हजार रुपये मिलेंगे
- बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण होने पर दो हजार रुपये मिलेंगे
- कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के बाद तीन हजार रुपये मिलेंगे
- कक्षा छह में बालिका के प्रवेश के बाद तीन हजार मिलेंगे
- कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के बाद पांच हजार मिलेंगे
- स्नातक अथवा दो वर्षीय अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के बाद सात हजार मिलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें