नौगांवा सादात। विधानसभा उप चुनाव के लिए यह सप्ताह गरमाहट पैदा करेगा। क्योंकि नामांकन का मौका 16 अक्तूबर तक है। दिग्गजों का नामांकन 13 अक्तूबर से शुरु हो सकता है। सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कमलेेश सिंह नामांकन फॉर्म मंगाएंगी। भाजपा का प्रत्याशी तय नहीं हो सका है। इसके चलते नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि तय नहीं हो सकी है। उप चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट के कोर्ट संख्या तीन में नामांकन फॉर्म मिल रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद अब 12 अक्तूबर से दोबारा फॉर्म मिलेगा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कमलेश सिंह 13 अक्तूबर को नामांकन फॉर्म जमा करेंगी। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि नामांकन 13 अक्तूबर को है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बसपा प्रत्याशी फुरकान अहमद 14 अक्तूबर को नामांकन करेंगे। जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने बताया कि नामांकन 14 अक्तूूबर को होना है।