फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में नौ सभासदों को दोबारा मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर पालिका परिषद के वार्ड सभासद के चुनाव में नौ सभासदों ने जीत दोहराई है। इनमें कुछ ऐसे भी जिनके पति पहले सभासद थे, लेकिन वार्ड आरक्षण महिला होने की वजह से उन्होंने अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ाया और जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

इनमें सबसे चर्चित नाम सभासद शाहनवाज अंसारी का है। वार्ड पच्चीस में पंद्रह वर्षों से इनके ही परिवार का दबदबा रहा है। उन्होंने इस बार खुद तीसरी बार जीत दोहराई है। शाहनवाज अंसारी ने 2012 में 100 वोटों से चुनाव जीता था। जबकि वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 361 वोटों से जीतकर सभासद बने थे। 2023 में 391 से जीतकर सभासद बने हैं। इससे पहले 2002 में इनकी माता मरहूम अनीसा बेगम सभासद रह चुकी हैं। इसके अलावा वार्ड 7 से इरम दोबारा सभासद बनीं हैं। वार्ड एक से साजिया खानम भी दूसरी बार सभासद का चुनाव जीती हैं। वार्ड 24 से दिलशाद अंसारी ने भी जीत दोहराई। वार्ड 18 से सायमा अंसारी चुनाव जीतीं है। इससे पहले उनके पति नौशाद एडवोकेट सभासद रह चुके हैं। वार्ड 19 से गुलफ्शा अंसारी सभासद निर्वाचित हुई हैं। इससे पहले दो बार उनके देवर परवेज अंसारी सभासद रह चुके हैं। इसके अलावा वार्ड 20 से जाहिद अली ने भी जीत दोहराई है। वार्ड आठ से नाजिया सभासद चुनी गई हैं। जबकि इससे पहले उनके पति अलीमुद्दीन सभासद रहे हैं। वार्ड चौदह से हमजा अली सभासद बने हैं। इससे पहले उनके पिता मोहम्मद यूनुस सभासद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें