फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नई लूट ने रोका पुलिसकर्मियों को मिलने वाला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई लूट ने रोका पुलिसकर्मियों को मिलने वाला सम्मान
विज्ञापन

मंडी धनौरा। मोबिल कारोबारी के यहां डकैती का माल बरामद करने पर बुधवार को पुलिस का सम्मान किया जाना था, लेकिन मंगलवार की देर शाम खाद व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात की वजह से पुलिस का सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। मोबिल कारोबारी अशोक अग्रवाल के यहां 21 अक्तूबर को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने डकैती की वारदात में लूटे गए करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए थे। मोबिल कारोबारी ने पुलिस पार्टी का सम्मान किए जाने की घोषणा की थी। बुधवार को एक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन होना था। खाद व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात ने पुलिस का सारा मजा किरकिरा कर दिया। अब सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। बताया जाता है कि सम्मान समारोह स्थगित करने के लिए स्वयं पुलिस की ओर से ही पहल की गई है।
विज्ञापन

लुटेरों का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग
खाद व्यापारी शैलेंद्र सिंहल के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस को लुटेरों का सुराग नहीं मिला है। मंगलवार की देर रात थाने आए पुलिस अधीक्षक ने व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। देर रात व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वही पुलिस को बदमाशों की तलाश के दौरान सड़क किनारे एक बाइक लावारिस हालत में पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि बाइक लुटेरों की ही है। पुलिस उसके सहारे लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वही दूसरी ओर सीसीटीवी से लुटेरों के बारे में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। मंडी समिति रोड पर कुमार एजेंसी के नाम से खाद का थोक व्यापार करने वाले शैलेंद्र सिंहल से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार की शाम पौने छह बजे से नोटों से भरा लूट लिया था। व्यापारी के अनुसार थैले में करीब तीन लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें