फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोवंश के संरक्षण में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

Fri, 02 Jun 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिस गौशाला में अधिकतर पशु कमजोर मिलेंगे उसके खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि और कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गौ संरक्षण के दृष्टिगत सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक बुलाई गई।डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि दस बिंदुओं पर जांच में अधिकतर पशु गोशालाओं में कमजोर पशु होना बताया गया है । किसी भी स्थिति में गोशाला में गायों के साथ की गई लापरवाही पर बख्शा नहीं जाएगा। खंड विकास अधिकारी हसनपुर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मौके पर कार्य दिखना चाहिए, केवल बातों से काम नहीं चलेगा। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिस गौशाला में अधिकतर पशु कमजोर मिलेंगे उसके खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि और कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सभी ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के साथ बैठक करें। इनके द्वारा गोशालाओं के संरक्षण में ध्यान नहीं दिया जाता है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर कार्यवाही के लिए प्रस्ताव तैयार करें। कहा कि हम किसी भी स्थिति में गोवंश के संबंध में समझौता नहीं करेंगे। किसी भी गोशाला में कोई कमी मिलती है तो तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। रोस्टर के अनुसार प्रत्येक गौशाला में प्रतिदिन कोई न कोई अधिकारी भ्रमण अवश्य करें। भूसे के साथ खली चोकर मिलाकर अवश्य दिया जाना चाहिए। हरे चारे के अभाव में ही पशु कमजोर रहते हैं। यदि हरा चारा निरीक्षण में नहीं मिला तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इस दौरान एडीएम भगवान शरण, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अमरेंद्र प्रताप, जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी हसनपुर, धनौरा, गजरौला, जोया, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें