फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नायरा कंपनी के पेट्रोल व डीजल के दाम में वृद्धि

Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/मंडी धनौरा। नायरा कंपनी के पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कर दी गई है। नायरा कंपनी ने अपने पेट्रोल की कीमत में पांच व डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नायरा कंपनी के स्थानीय डीलर सम्राट ने बताया कि उनकी कंपनी ने ईरान युद्ध की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में हो रही परेशानी के मद्देनजर दामों में वृद्धि कर दी है। एक पेट्रोल पंप स्वामी ने अपना नाम नहीं प्रकाशित करने के अनुरोध पर बताया कि उनको मांग के अनुरूप डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पा रहे हैं। उधर, अमरोहा शहर और हसनपुर में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चा ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और टंकियां फुल कराने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें