फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मैं अभी जेल से छूट कर आया हूं.. तुझे गोली मार दूंगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मैं अभी जेल से छूट कर आया हूं.. तुझे गोली मार दूंगा। ये बात शुक्रवार को नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार को अनजान नंबर से फोन करने वाले व्यक्ति ने कही। धमकी मिलने के बाद ईओ ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नगर पालिका के कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड दस गुलड़िया और वार्ड चार दुर्गापुर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित मिले 12 ठेका सफाई कर्मचारी के खिलाफ सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं वार्ड दस के सफाई नायक को निलंबित कर दिया था। जबकि, वार्ड चार के सफाई नायक के वेतन पर रोक लगा दी थी।
शुक्रवार की सुबह करीब 11:40 पर ईओ डॉ. बृजेश कुमार के फोन पर नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया और गाली गलौज करने लगा। कहा तू कर्मचारियों को बहुत परेशान कर रहा है। मैं अभी जेल से छूट कर आया हूं.. तुझे गोली मार दूंगा। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने कार्रवाई की जद में आए सफाई कर्मचारियों में से ही किसी कर्मचारी की हरकत बताते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका कर्मचारी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायतीपत्र देकर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हबीब अहमद, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद इंतखाब, सुशील कुमार, प्रज्वल चौहान, देशराज शर्मा, चंद्रप्रकाश, आलोक कुमार, मोहम्मद जाहिद, ओमवीर सिंह, शुभम यादव आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें