अमरोहा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोदी सरकार एवं अदाणी ग्रुप के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय एवं एसबीआई बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा।सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में केंद्र सरकार व अदानी ग्रुप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि आज मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यवर्ग चिंतित हैं। मोदी सरकार द्वारा अदानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थाओं को बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों को एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एलआईसी के 45 करोड़ खाता धारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। एलआईसी और एसबीआई जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हमारे देश का गौरव है। करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अदाणी समूह में निवेश किया है। पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 30 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है। उनकी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति के तहत हिंडोन वर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच की जाए। इसके बाद पैदल मार्च निकाल कर कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष तारिक मोहम्मद खान,अब्दुल सत्तार सैफी, फैज आलम रायनी,चौधरी नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार सक्सेना, जयपाल सिंह जाटव, सचिन चौहान, भूरा सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।