फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: खेती में प्रयोग होने वाला रोटावेटर न मिलने पर वर पक्ष ने शादी से किया इनकार, हुआ ऐसा समझौता

Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पिता ने युवक व उसके पिता की काफी मान मनोव्वल की और बिरादरी में अपनी इज्जत व प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए समय पर बरात लाने की गुहार लगाई। लेकिन लड़के के पिता ने मांग पूरी होने तक बरात लाने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
रोटावेटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के मंडी धनौरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात लाने से इनकार करने के मामले में बुधवार की दोपहर दोनों पक्षों में फैसला हो गया। दहेज लोभी परिवार ने लड़की पक्ष द्वारा दिया गया सामान व नकद धनराशि वापस कर दी, लेकिन दहेज की मांग पूरी होने तक बरात नहीं लाने के फैसले पर अडिग रहा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि थाना बछरायूं क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी लड़की का रिश्ता थाना धनोरा के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। लड़की के पिता द्वारा थाना बछरायूं में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि लड़के पक्ष ने एक रोटावेटर व दो लाख रुपये और नकद देने की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं करने पर उसने अपने बेटे की बरात लाने से इनकार कर दिया। एक फरवरी दिन बुधवार को बरात आनी थी। लड़के पक्ष द्वारा बरात लाने से इनकार करने पर लड़की पक्ष के होश उड़ गए थे।

विज्ञापन

पिता ने युवक व उसके पिता की काफी मान मनोव्वल की और बिरादरी में अपनी इज्जत व प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए समय पर बरात लाने की गुहार लगाई। लेकिन लड़के के पिता ने मांग पूरी होने तक बरात लाने से इनकार कर दिया। बुधवार की दोपहर एक पूर्व जनप्रतिनिधि के कैंप कार्यालय पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लड़का पक्ष ने रिश्ते में दिया हुआ सामान व नकद राशि वापस कर दी। समझौते के दौरान भी लड़की पक्ष ने कई बार लड़के के पिता से रिश्ता बरकरार रख बरात लाने का अनुरोध किया। लेकिन वह नहीं माना। समझौता थाने में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें