फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुकान से घर लौट रहे मुशर्रफ की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। हाईवे पर बने अवैध कट लोगों की जान ले रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार आंख बंद करके बैठे हैं। रविवार की रात दुकान से घर लौट रहे मुशर्रफ को हाईवे पर अवैध कट पार करते समय अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर में दिवंगत इश्तियाक हुसैन का परिवार रहता है। उनके बेटे मुशर्रफ खाता चौराहे पर बाल कटिंग की दुकान चलाते थे। मुशर्रफ के परिवार में पत्नी हसमीन के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। रोज की तरह रविवार को मुशर्रफ दुकान पर गए थे। शाम को मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। हाईवे स्थित ढाबे के सामने मुशर्रफ अवैध कट को पार कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुशर्रफ की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुशर्रफ के भाई अशरफ की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सात दिन पहले भी नारंपुर के पास अवैध कट पार करते समय बाइक सवार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें