फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नगर पालिका के लाइनमैन ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका अमरोहा में तैनात लाइनमैन भगवत उर्फ नकुल (35) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। कर्मचारी की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें परिजन और कुछ रिश्तेदारों की वजह से तंग होकर आत्महत्या करने का जिक्र है। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक भगवत उर्फ नकुल मूलरूप से मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के देहरा गांव के रहने वाले थे। अमरोहा नगर पालिका में प्रकाश विभाग में ठेके पर बतौर लाइनमैन नौकरी करते थे। वर्ष 2018 में भगवत उर्फ नकुल की शादी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव जब्दा निवासी स्वाति के साथ हुई थी। उनके परिवार में बेटा भानु प्रताप और बेटी काव्या है। पत्नी स्वाति और दोनों बच्चे गांव में रहते हैं। जबकि भगवत उर्फ नकुल अमरोहा नगर में किराये के मकान में रहते थे। सप्ताह में भगवत उर्फ नकुल अपने गांव जाते थे। कई दिन से वह परेशान चल रहे थे। पारिवारिक कारणों के चलते भगवत उर्फ नकुल मानसिक रूप से परेशान थे।
मंगलवार को वह ड्यूटी करके अपने किराये के मकान पर चले गए थे। बुधवार की सुबह मंडी धनौरा रोड स्थित एक आम के बाग में जाकर उन्होंने फंदे पर लटक कर जान दे दी। राहगीरों ने शव को फंदे पर लटकता देख तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मृतक भगवत उर्फ नकुल की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें परिजन और कुछ रिश्तेदारों की वजह से तंग आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें