फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नगर पालिका कर्मी के पति की बिजनौर में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दवा कंपनी की मार्केटिंग के लिए बिजनौर गए अमरोहा नगर पालिका कर्मी के पति तारिक सिद्दीकी (46) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मृतक तारिक सिद्दीकी अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरैशी के रहने वाले थे। चार भाइयों में दूसरे नंबर के तारिक सिद्दीकी की शादी मोहल्ला चाहगोरी निवासी नगर पालिका कर्मी हुमा सिद्दीकी के साथ हुई थी। उनके परिवार में दो बेटियां भी हैं। तारिक सिद्दीकी दिल्ली की एक यूनानी दवा कंपनी में नौकरी करते थे। फिलहाल, वह कंपनी के लिए अमरोहा समेत नजदीकी जिलों में मार्केटिंग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी बिजनौर जिले में कंपनी के लिए मार्केटिंग करने गए थे। शाम को अमरोहा लौटने के लिए नूरपुर में सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तारिक सिद्दीकी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बिजनौर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही तारिक सिद्दीकी की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें