जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में विद्यालयी कुश्ती की संकुल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मुजीब उर रहमान, सीनियर वर्ग में अमान विजेता बना।
मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित संकुल कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अनिल स्वरूप टंडन, प्रधानाचार्य डॉ जीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। कुश्ती प्रतियोगिता में अमरोहा संकुल के केवल 3 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर बालक वर्ग में पहली कुश्ती जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के बीच हुई। जिसमें जेएस हिंदू इंटर कॉलेज का छात्र मुजीब उर रहमान विजेता रहा। सीनियर वर्ग की कुश्ती जेएस हिंदू इंटर कॉलेज तथा कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के बीच हुई। जिसमें कुंदन मॉडल इंटर का छात्र अमान विजेता रहा। निर्याणक मंडल में राजवीर सिंह, शिव कुमार सिंह रहे। इस दौरान शैलेश कुमार पंकज, अनिल कुमार, डॉ.शिव शंकर यादव मौजूद रहे।