अमरोहा। सावन माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, लेकिन जिले के कई प्रमुख शिवालयों तक जाने वाले रास्ते अब भी कीचड़, जलभराव और गड्ढों से भरे हैं। ऐसे में हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के प्राचीन वासुदेव मंदिर के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदगी पसरी है। अमरोहा-नौगावां सादात मार्ग पर भी सड़क किनारे पानी भरा है। डिडौली के साठा भूड़ शिव मंदिर तथा कैलसा क्षेत्र के नन्हेड़ा अलयारपुर-भीकनपुर मार्ग की हालत भी खराब है। बरसात के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। एेसे में इन मार्गों पर कांवड़ियों के सामने चुनाैती तय है। संवाद