फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दवा कंपनी के एमआर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सड़क हादसे में बाइक सवार दवा कंपनी के एमआर की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

यह हादसा अमरोहा-नौगावां सादात रोड पर हुआ। नगर की आवास विकास कालोनी निवासी युवक एक दवाई कंपनी में बतौर एमआर था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह घर से बाइक लेकर निकले थे। इस दौरान नौगांवा सादात रोड पर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक के सामने कुछ बच्चे आ गए। बच्चों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एमआर की मौके पर मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। इसके बाद बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें