फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांसद कुंवर दानिश अली ने उठाया देश में बढ़ती दुष्कर्म की वारदातों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद कुंवर दानिश अली ने उठाया देश में बढ़ती दुष्कर्म की वारदातों का मुद्दा
विज्ञापन

अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बलात्कार की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए बिलकिस बानो के कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा कायम रखने की मांग की।
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश में दुष्कर्म की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। चाहे वह उत्तर प्रदेश में उन्नाव का मामला हो या हाथरस का, उत्तराखंड में रिसोर्ट के अंदर दुष्कर्म की वारदात हो या फिर कठुआ का मामला हो या फिर गुजरात की बिलकिस बानो के साथ हुए दुष्कर्म का मामला। समय पर सजा न मिलने से इनके हौसले बढ़ रहे हैं। अगर कुछ मामलों में सजा मिल भी जाती है तो राज्य सरकारें उन्हें माफी नीति के तहत रिहा कर रही हैं, जो शर्मनाक है। उन्होंने बिलकिस बानो के दुष्कर्मियों का आजीवन कारावास बरकरार रखने की मांग की। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों को सजामाफी की नीति वापस लेनी चाहिए, ताकि देश में दुष्कर्म और हत्या का कोई भी सजायाफ्ता अपराधी तथाकथित ‘अच्छे आचरण’ का नाजायज फायदा न उठा सकें। इससे अपराधियों को स्पष्ट संदेश जाएगा और देश की बेटियां सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें