फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक लाख से अधिक मतदाता पहली बार निकाय चुनाव में डालेंगे वोट

Wed, 03 May 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर निकाय चुनाव कराने के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। कल सुबह 7 बजे से जिले के 196 वार्डों के 464 बूथों पर मतदान होगा। सभी नौ निकायों में एक लाख से अधिक मतदाता पहली बार शहर की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इनमें अधिकांश युवा मतदाता बने हैं। इससे साफ है कि प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला लिखने में इन मतदाताओं की भी अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के नगर निकाय के आंकड़ों की बात करें तो 341994 मतदाता थे। इसके बाद अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ जबकि सैदनगली नगर पंचायत का गठन हुआ है। जिले में एक नगर पंचायत बढ़ने के साथ 102555 लोग नए मतदाता बने हैं।
आंकड़ों की बात करें तो अमरोहा नगर पालिका में 54593 मतदाता पहली बार अध्यक्ष पद के लिए वोट करेंगे। ऐसे ही हसनपुर में 7535, मंडी धनौरा में 4129, बछरायूं में 3464, गजरौला में 7955, मतदाता बढ़े हैं। जोया नगर पंचायत में 2474, उझारी नगर पंचायत में 1525, नौगावां सादात में 3514 और सैदनलगी नगर पंचायत में 17186 मतदाता पहली बार अपना अध्यक्ष चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें