फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रधान सहित 60 से अधिक लोग मुचलका पाबंद करने ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर/ढबारसी।। थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेपुर अहीर में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था भंग करने के अंदेशे में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 60 से अधिक ग्रामीणों को मुचलका पाबंद कर दिया है। यही नहीं इन्हें दो-दो लाख के मुचलकों पर पाबंद किया गया है। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस पर अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने ढबारसी चौकी पर बैठकर ही वोटरलिस्ट के आधार पर 60 से अधिक लोगों से शांति व्यवस्था का खतरा जताते हुए अपनी आख्या लगा दी। जो सरासर गलत है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 50 परिवार रहते हैं और आज तक कभी भी गांव में शांति व्यवस्था खराब नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किए ही मौजूदा ग्राम प्रधान अमित कुमार सहित गरीब व मजदूरी करने वाले लोगों को धारा 107/16 पाबंद कर दिया। शनिवार को इस कार्रवाई से नाराज होकर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया चेतावनी दी गई कि यदि इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो आने वाली 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। बताया कि 60 वर्ष से अधिक वाले चार लोगों को भी मुचलका पाबंद किया गया है। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। प्रदर्शन करने वालों में उमेश, दिनेश, ब्रह्मपाल, वीरेंद्र, सोमपाल, नरेश, सोमपाल, जसवंत, युद्धवीर, रिंकू, राकेश, राजेश आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें