फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का मामला : स्टेट बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर

Fri, 23 Sep 2022 01:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एसबीआई के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के जट बाजार स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से जुडा है। देहात थानाक्षेत्र के गांव कैलसा में ओमप्रकाश सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे रामवीर सिंह पेशे से किसान हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने अमरोहा नगर बैंक में वर्ष 2016 को तीन लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जिसमें से 2.75 लाख रुपये 26 अगस्त 2016 को निकाले थे।

जबकि शेष राशि खाते में ही रहने दी। इसके बाद 11 और 12 जुलाई 2017 को रामवीर सिंह ने क्रेडिट कार्ड की पूरी धनराशि जमा कर दी थी। जिसके बाद वह क्रेडिट कार्ड को लेकर बेफिक्र हो गए थे। लेकिन 11 जुलाई 2022 तहसील का अमीन किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित 302975 रुपये की आरसी लेकर पहुंचा। ये देखकर किसान के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने 21 जुलाई को बैंक पहुंचकर अपने किसान क्रेडिट कार्ड खाते से संबंधित स्टेटमेंट निकलवाया। जिसमें पता चला कि बैंक में तैनात फील्ड ऑफिसर, शाखा प्रबंधक द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी करके 12 जुलाई 2017 को उनके क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये गजेंद्र नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए हैं। जबकि किसान रामवीर सिंह को इस संबंध में कुछ जानकारी ही नहीं है। पीड़ित रामवीर सिंह मामले की शिकायत वर्तमान शाखा प्रबंधक से की।

आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता कर भगा दिया और जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। उनके निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर सत्येंद्र सिंह व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व गाली-गलौज के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें