फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा चांद, ईद आज, 7:30 बजे ईदगाह पर होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार की शाम ईद के चांद का दीदार हो गया। जिले में बृहस्पतिवार (आज) ईद मनाई जाएगी। आसमान में चांद दिखा तो लोगों ने ईद की खुशी में आतिशबाजी की। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह में 7:30 बजे नमाज होगी। इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी।
विज्ञापन

ईद को लेकर कई दिनों से बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ का माहौल है। वहीं बुधवार शाम ईद का चांद देखने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। देर रात चांद का दीदार हुआ। इसके बाद दूसरे शहरों में चांद दिखने की खबर मिलने लगी। तमाम जगहों पर चांद देखा गया, तो देर मस्जिदों से इमामों ने मंगलवार को ईद मनाने का एलान किया। ईद की घोषणा होते ही घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गईं। देर रात तक बाजार भी गुलजार रहे। देर रात तक कपड़ों आदि की दुकानें खुली रहीं। बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं, पुरुष और बच्चों ने कपड़े, जूते आदि सामान खरीदे।
जामा मस्जिद के नायाब मोहतमिम मुफ्ती हमजा अब्बासी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी। ईदगाह के बाहर सड़कों पर लोग नमाज न पढे़, इसलिए यह फैसला लिया गया है। ईदगाह पर नमाज से छूटने वाले लोग आधा घंटे बाद जामा मस्जिद में नमाज अदा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिदों में नमाज का समय
ईदगाह अमरोहासुबह7:30 बजे

जामा मस्जिद अमरोहा8:00 बजे

शिया जामा मस्जिद अमरोहा8:30 बजे

ईदगाह नई बस्ती नौगांवा-8:00 बजे

ईदगाह पुरानी बस्ती नौगांवा8:30 बजे

शिया जामा मस्जिद नौगांवा8:00 बजे

जोया में बड़ी ईदगाह7:45 बजे

जोया में छोटी ईदगाह-8:00 बजे

जोया जामा मस्जिद-8:15 बजे

आदमपुर जामा मस्जिद8:30 बजे

ढबारसी जामा मस्जिद-7:30 बजे

रहरा जामा मस्जिद8:30 बजे

पौरारा जामा मस्जिद-8:00 बजे

दोरारा जामा मस्जिद-7:30 बजे

बुराबली जामा मस्जिद-8:00 बजे

कुआखेड़ा ईदगाह7.45 बजे

चुचेला कलां ईदगाह7.30 बजे

मंडी धनौरा जामा मस्जिद -8.30 बजे
गजरौला की चौपला स्थित जामा मस्जिद-8:00 बजे
गजरौला की बस्ती स्थित चौहानों वाली मस्जिद-7:45 बजे
हसनपुर में ईदगाह पर नमाज 7:30 बजे होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें